दीपावली पर मड़ियाहूं विधानसभा में सक्रिय दिखे सपा के वरिष्ठ नेता अजय सदानंद दुबे, कई गांवों में किया जनसंपर्क, उपहार बांटकर दी शुभकामनाएं

0
20

जौनपुर। दीपावली के पावन पर्व पर मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संभावित प्रत्याशी अजय सदानंद दुबे ने क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, बुजुर्गों, युवाओं एवं महिलाओं से मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही लोगों के बीच उपहार वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।

दीपावली के अवसर पर अजय सदानंद दुबे का गांव-गांव पहुंचकर लोगों से मिलना और उनके साथ त्योहार की खुशियां बांटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। उन्होंने लोगों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान लोगों ने भी उनका स्वागत किया और दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

इस मौके पर सपा नेता अजय सदानंद दुबे ने कहा कि “मैं समाजवादी पार्टी का एक सच्चा सिपाही हूं और समाजसेवा ही मेरा धर्म है। राजनीति मेरे लिए केवल पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करने का संकल्प है।”

उन्होंने आगे कहा कि मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। यदि समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन पर विश्वास जताते हुए मड़ियाहूं विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर देता है, तो वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और मड़ियाहूं विधानसभा सीट जीतकर समाजवादी पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगे।

अजय सदानंद दुबे ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों के बीच पहुंचना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना है। उन्होंने दीपावली के अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दीपावली के इस अवसर पर उनका गांव-गांव जनसंपर्क और उपहार वितरण कार्यक्रम सामाजिक सरोकार के साथ-साथ मड़ियाहूं विधानसभा में आगामी चुनाव को लेकर उनकी राजनीतिक सक्रियता के रूप में भी देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here