चोरी के मामले में लापरवाही पर कोतवाली प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

0
27

चोरी के मामले में लापरवाही पर कोतवाली प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर। चोरी की घटना में प्रभावी कार्रवाई न करना और पूछताछ के लिए थाने लाए गए सक्रिय अपराधी को बिना गहन पूछताछ एवं विवेचनात्मक कार्रवाई के छोड़ देना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचने के बाद हुई जांच में लापरवाही सामने आने पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कोतवाली प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने की शिकायत मिली थी। आरोप था कि मामले में एक सक्रिय अपराधी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, लेकिन उससे गहन पूछताछ और आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई किए बिना ही छोड़ दिया गया।

शिकायत की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक नगर, जौनपुर द्वारा की गई। जांच के क्रम में दिनांक 05 नवंबर 2026 को प्रथम दृष्टया कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप सामने आए।

इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनिता सिंह, चौकी प्रभारी सरायपोख्ता एवं उपनिरीक्षक राहुल रंजन को निलंबित कर दिया।

पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी की कार्रवाई को पुलिसकर्मियों की जवाबदेही और कार्यप्रणाली में लापरवाही के प्रति सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here