जौनपुर। केराकत से वापस लौटते समय सोमवार की शाम समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रामपुर विकास खंड के पचवल गांव पहुंचे। यहां मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला सचिव भूपेश पांडेय के जनसंपर्क कार्यालय पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर सपा नेता भूपेश पांडेय के बड़े भाई योगेश पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आत्मीय मुलाकात और संगठनात्मक चर्चा का माहौल रहा।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व अध्यक्ष राजबहादुर यादव, जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला महासचिव आरिफ हबीब, दयाराम पाल, उपाध्यक्ष गुलाबचंद यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामू मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, राजेश विश्वकर्मा, प्रदीप पाल, डॉक्टर दुबे, धौरहरा के दिनेश दुबे, अशोक पांडेय, रमेश पांडेय, योगेश पांडेय, बब्बू यादव प्रधान पचवल, सन्तोष श्रीवास्तव, श्रीकांत यादव एवं सकरा के सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से स्थानीय समाजवादी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा की।

गौरतलब है कि वरिष्ठ सपा नेता एवं जिला सचिव भूपेश पांडेय मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय हैं।

उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मड़ियाहूं क्षेत्र से पार्टी के प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है। पचवल स्थित उनके जनसंपर्क कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष का आगमन स्थानीय राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।














