कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का सिंघोरी वीर में भव्य स्वागत

0
16

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का सिंघोरी वीर में भव्य स्वागत

जौनपुर। रामपुर विकासखंड अंतर्गत नोनारी ग्राम पंचायत के सिंघोरी वीर में सोमवार रात्रि लगभग 9 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता आशीष पटेल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। मंत्री आशीष पटेल, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल की दादी के तेरहवीं संस्कार में श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे थे। इसी दौरान सिंघोरी वीर में पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी, राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली, मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल, प्रदेश सचिव सुनील पटेल, प्रदेश सचिव उदय प्रताप पटेल, राजनाथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. सुनीता वर्मा, जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल, राकेश पटेल, राजेंद्र पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सभाजीत पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने मंत्री आशीष पटेल को पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया तथा संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इसके बाद मंत्री आशीष पटेल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने संगठन की सक्रियता और मजबूती का परिचय दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here