जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, रामपुर पुलिस ने न्यायालय भेजा

0
42

जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, रामपुर पुलिस ने न्यायालय भेजा

ग्राम सेहरा से तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज है मुकदमा

जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 130/2026 में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे ग्राम सेहरा से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरविंद पटेल पुत्र केशव राम पटेल, संतोष कुमार पुत्र अरविंद पटेल तथा मनीष पटेल पुत्र अरविंद पटेल, निवासी ग्राम सेहरा, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद एवं कांस्टेबल सुरेश यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here