पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने प्रधान टीवीएस शोरूम एवं सर्विस स्टेशन का किया उद्घाटन

0
15

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने प्रधान टीवीएस शोरूम एवं सर्विस स्टेशन का किया उद्घाटन

सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पावर हाउस के समीप गुरुवार को प्रधान टीवीएस शोरूम एवं सर्विस स्टेशन का भव्य उद्घाटन पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

शोरूम के अधिकृत संचालक आकर्ष सिंह पुत्र विपिन कुमार सिंह ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उद्घाटन के बाद धनंजय सिंह ने शोरूम का निरीक्षण किया और यहां उपलब्ध टीवीएस की पेट्रोल एवं इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आधुनिक तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक वाहनों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे शोरूम ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सेवाएं और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

उन्होंने शोरूम संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों को बेहतर बिक्री एवं सर्विस की सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

उद्घाटन समारोह में प्रियांश सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, विभांशु सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुत्र विपिन राजेश सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं आभार शोरूम प्रबंधन की ओर से व्यक्त किया गया। समारोह का समापन सभी अतिथियों के सम्मान और शुभकामनाओं के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here