मुंबई से चली मोहब्बत की ट्रेन, जौनपुर में बजी शादी की शहनाई!

0
13

मुंबई से चली मोहब्बत की ट्रेन, जौनपुर में बजी शादी की शहनाई!

जौनपुर। कहते हैं कि अगर प्यार सच्चा हो तो मंज़िल खुद रास्ता बना लेती है। कुछ ऐसा ही नज़ारा बुधवार को नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव में देखने को मिला, जहां मुंबई से अपने प्यार की तलाश में पहुंची एक युवती ने पूरे गांव को हैरान कर दिया।

युवती सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंची और मुस्कुराते हुए साफ कह दिया—“अब तो शादी करके ही जाऊंगी!” बस फिर क्या था, गांव में चर्चा शुरू हो गई। देखते ही देखते पंचायत बैठी, दोनों परिवार आमने-सामने आए और घंटों बातचीत चली।

आखिरकार मोहब्बत जीत गई। पंचायत ने दोनों की शादी कराने पर सहमति दे दी और मां शीतला धाम मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।

बताया गया कि दोनों मुंबई में साथ रहते थे। किसी बात पर नाराज़गी हुई तो प्रेमी गांव लौट आया। लेकिन प्रेमिका ने हार नहीं मानी। उसने अपने प्यार को ढूंढ़ निकाला और आखिरकार उसे अपना जीवनसाथी भी बना लिया।

शादी के बाद दूल्हे ने मुस्कुराते हुए कहा, “अब कोई शिकायत नहीं, हम दोनों खुश हैं।” वहीं दुल्हन ने भी खुशी से कहा, “जिसके लिए मुंबई से आई थी, आज वही मेरा हमसफर बन गया।”

गांव में दिनभर यही चर्चा रही कि “जब प्यार सच्चा हो, तो मुंबई की दूरी भी जौनपुर की बारात बन जाती है!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here