रामपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

0
32

रामपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

जौनपुर। थाना रामपुर पुलिस ने नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस लगातार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को थाना रामपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 90/2026 से संबंधित वांछित आरोपी विरेंद्र पोदार पुत्र कामेश्वर पोदार, निवासी ग्राम लाइन बाजार, बनमनखी थाना बनमनखी, जिला पूर्णिया (बिहार) को रामपुर बस स्टैंड के पास से सुबह लगभग 9:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना रामपुर में धारा 137(2), 115(2), 65(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी पर नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है और वह घटना के बाद से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से आवश्यक पूछताछ की तथा नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. इस्लाम, कांस्टेबल निर्भय निषाद एवं कांस्टेबल आदित्य पटेल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here