वारंटी अभियुक्त को रामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
जौनपुर, 24 जुलाई। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रमेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोली निवासी इलियास पुत्र जुमा मुहम्मद को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त न्यायालय से जारी वारंट में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पंचरत्न, हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव एवं कांस्टेबल नवीन राय की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।














