सड़क हादसे में आस्था हॉस्पिटल के चिकित्सक के छोटे भाई की मौत
मड़ियाहूं। आस्था हॉस्पिटल मड़ियाहूं के चिकित्सक डॉ. राजेश चौहान के छोटे भाई डॉ. अशोक कुमार चौहान का सोमवार को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार डॉ. अशोक कुमार चौहान मछलीशहर से मड़ियाहूं की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जंगी रोड पर एक ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
डॉ. अशोक कुमार चौहान के असामयिक निधन की खबर से चिकित्सक समुदाय, परिजनों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। शोकाकुल लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।














