इलाज के दौरान सीआरपीएफ जवान की रांची अस्पताल में मौत

0
17

इलाज के दौरान सीआरपीएफ जवान की रांची अस्पताल में मौत

केराकत गोमती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी
थानागद्दी जौनपुर 21अगस्त

देश की सेवा करने वाले सीआरपीएफ जवान की मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी के चलते इलाज के दौरान रांची के अस्पताल में मौत हो गई। जवान के निधन की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के उमरवार के पुरवा कदमापार निवासी भगवान लाल (52) पुत्र वंशलाल सीआरपीएफ में जवान थे। बताया गया कि वह करीब डेढ़ माह से मधुमेह संबंधी बीमारी में चोट लगने से पीड़ित थे और रांची स्थित अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 19 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली।
जवान का शव पैतृक गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के परिवार में पत्नी प्रभावती, दो पुत्र रंजीत कुमार व आदर्श कुमार तथा पुत्री पूजा हैं। स्वजन ने केराकत स्थित गोमती घाट पर जवान का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दिवंगत जवान को अंतिम सलामी दी।
जवान की अंतिम विदाई के दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने भगवान लाल के देश सेवा में दिए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here