नेवढ़िया पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

0
72

नेवढ़िया पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

दो बाइक, एक स्कूटी और चोरी की बाइक का इंजन बरामद

जौनपुर। नेवढ़िया थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और चोरी की एक मोटरसाइकिल का इंजन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष निखिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 7 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर सीतमसराय नई पुल के पास से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान साहिल कुमार उर्फ गोलू पुत्र रमेश राजभर निवासी आशापुर, थाना जलालपुर तथा विनोद ठठेरा पुत्र स्व. राधेश्याम ठठेरा निवासी पुरेव, थाना जलालपुर, जौनपुर के रूप में हुई है।

दुकान के पास से चोरी हुई थी अपाची

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर को जीतापुर उसरांव निवासी धनन्जय राजभर ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके पुत्र की अपाची मोटरसाइकिल संख्या UP 62 AW 8327 सीतमसराय बाजार में दिनेश सेठ की दुकान के बगल से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर नेवढ़िया थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपितों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और चोरी की एक मोटरसाइकिल का इंजन बरामद किया।

जलालपुर थाने में भी दर्ज है मुकदमा

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उनके विरुद्ध नेवढ़िया थाने में मुकदमा संख्या 223/26 तथा जलालपुर थाने में मुकदमा संख्या 382/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

इनकी रही अहम भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी सीतमसराय उपनिरीक्षक शिवभंजन प्रसाद, उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह, हेड कांस्टेबल गुलाबचन्द यादव, सुशील कुमार पाण्डेय, दीनानाथ भाष्कर, रिजर्व कांस्टेबल विवेक कुमार, शैलेंद्र कुमार और सन्नी प्रताप गौतम शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here