बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर, 2027 में जीत का संकल्प
मछलीशहर जिला इकाई की मासिक बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
मड़ियाहूँ। अपना दल (एस) की जिला इकाई मछलीशहर की मासिक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय मड़ियाहूँ में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी ने सेक्टर प्रभारियों का अभिवादन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ तक पहुंचना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सेक्टर प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जन चौपाल आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि पप्पू माली ने कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसी तरह मेहनत जारी रही तो मड़ियाहूँ में जल्द ही बड़ा बूथ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मड़ियाहूँ सीट पर तीसरी बार जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से जुटने की अपील की।

मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ लगातार प्रत्येक सेक्टर में पहुंचकर बूथों की समीक्षा की जा रही है। इसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना है। प्रदेश सचिव सुनील पटेल ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। वहीं जिला पंचायत सदस्य सुनीता पटेल ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने की। उन्होंने चारों विधानसभा अध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। इसके बाद किसान मंच के जिलाध्यक्ष राममिलन सिंह और पंचायत मंच के जिलाध्यक्ष जय सिंह की कमेटियों की घोषणा की गई।
किसान मंच में अमित सिंह को जिला उपाध्यक्ष, हिमांशु सिंह को जिलाध्यक्ष, चंद्रभाल प्रताप सिंह को जिला महासचिव, दीपांशु विष्ट को जिला सचिव तथा मयाशंकर पटेल और सुनील दूबे को जिला महासचिव बनाया गया।
पंचायत मंच में मनोज सिंह और विशाल सिंह को जिला महासचिव, दीपक जायसवाल को कोषाध्यक्ष, सूरज सिंह को जिला सचिव, रियाज को कार्यकारिणी सदस्य तथा अरशद को अल्पसंख्यक मंच का जिला महासचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का विधायक एवं अतिथियों ने माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक का संचालन क्षेत्रीय महासचिव, वाराणसी परिक्षेत्र राकेश पटेल ने किया। इस दौरान राजनाथ पटेल, ललई सरोज, राम उजागीर मौर्या, चंद्रशेखर पटेल, आनंद पाण्डेय, इंजीनियर ओमप्रकाश पासी, रेखा पाण्डेय, संजू पटेल, तूफानी पटेल, सभाजीत पटेल, रवि पटेल, अजीत पटेल, कन्हैयालाल पटेल, जिला मीडिया सचिव सुनील पटेल, बचाऊ पटेल, संतोष पटेल, रवि गुप्ता, नीरज पटेल, नितेश पाठक, सार्जन पटेल, सोनू पटेल, भोला सरोज, सुनील यादव, दया पटेल, रिंकी चौसाईया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।













