मड़ियाहूं स्टेशन के पास छेड़खानी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

0
248

मड़ियाहूं स्टेशन के पास छेड़खानी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

मड़ियाहूं (जौनपुर)। मड़ियाहूं थाना पुलिस ने छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेज दिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के मुताबिक, थाना मड़ियाहूं में दर्ज मु.अ.सं. 375/26, धारा 74/351(2) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त सामू उर्फ सरवन कुमार पुत्र गोवा उर्फ भुवालाल, निवासी कादीपुर हिनौती, थाना मड़ियाहूं, को 26 सितंबर 2026 को मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक गिरीशचन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र बिन्द तथा रिजर्व कांस्टेबल अजीत खरवार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here