रास्ता भटककर थाने पहुंची युवती को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

0
71

रास्ता भटककर थाने पहुंची युवती को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

मड़ियाहूं (जौनपुर)। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत थाना मड़ियाहूं पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत रास्ता भटककर थाने पहुंची एक युवती को उसके परिजनों से मिलाया।

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को एक युवती रास्ता भटकने के बाद थाना मड़ियाहूं पहुंची। मिशन शक्ति टीम ने उसे मिशन शक्ति केंद्र में बैठाकर बातचीत एवं काउंसलिंग की। युवती से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने उसके माता-पिता से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया।

परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने युवती की पहचान की पुष्टि की। इसके बाद आवश्यक समझाइश देते हुए युवती को सकुशल उसके माता-पिता के साथ घर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में की गई।

मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह, कांस्टेबल जागेश्वर सिंह, महिला कांस्टेबल शिफाली मिश्रा, रिजर्व महिला कांस्टेबल गुंजा, अंजू कुशवाहा एवं अल्का राय शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here