रंगदारी के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर को संरक्षण देने का आरोपी गिरफ्तार

0
95

रंगदारी के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर को संरक्षण देने का आरोपी गिरफ्तार

मड़ियाहूं (जौनपुर)। रंगदारी मांगने के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर को कथित रूप से संरक्षण देने के आरोप में मड़ियाहूं पुलिस ने उसके मामा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर संदीप गौतम उर्फ सावन के खिलाफ रंगदारी मांगने की तहरीर के आधार पर 16 सितंबर 2026 को थाना मड़ियाहूं में मुकदमा संख्या 361/2026, धारा 308(5)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम वांछित आरोपी की तलाश कर रही थी।

इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को संरक्षण देने के आरोप में उसके मामा अभिमन्यु गौतम (42) पुत्र स्व. बड़ेलाल निवासी लखरांव, थाना बरसठी, जौनपुर को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभिमन्यु गौतम के खिलाफ थाना मड़ियाहूं में मु0अ0सं0 377/2026, धारा 254 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अनुज प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल मो. रिजवान और कांस्टेबल अजय सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here