‘न्याय आपके द्वार’, के तहत सरायभोगी में 13 मामलों का निस्तारण

0
5

‘न्याय आपके द्वार’, के तहत सरायभोगी में 13 मामलों का निस्तारण

तहसीलदार रवि रंजन की सार्थक पहल से जनता खुशl

मछली शहर जौनपुर

मछलीशहर तहसील प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान के तहत तहसीलदार मछलीशहर रवि रंजन लगातार गांव-गांव पहुंचकर चौपाल लगा रहे हैं। अधिवक्ताओं की हड़ताल के बीच भी आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से प्रशासनिक टीम ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण कर रही है।
इसी क्रम में सरायभोगी गांव में आयोजित चौपाल में राजस्व व अन्य विभागों से जुड़े कुल 13 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
तहसीलदार रवि रंजन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को उनके गांव में ही त्वरित न्याय और प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से सीधे अधिकारियों से संपर्क करने की अपील करते हुए कहा कि आय, जाति, निवास समेत विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए निर्धारित शुल्क के अलावा कोई अतिरिक्त धनराशि नहीं ली जाती है। यदि कोई कर्मचारी या व्यक्ति अवैध वसूली करता है तो उसकी शिकायत तत्काल करें।
उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन जनता की मदद के लिए पूरी तरह तत्पर है। चौपाल के दौरान प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here