विकासखंड रामपुर सभागार में मनाया गया पीएम किसान उत्सव दिवस, किसानों ने देखा प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण
रामपुर, जौनपुर। विकासखंड रामपुर सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी किए जाने का सीधा प्रसारण किसानों और अधिकारियों को दिखाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवी शंकर दुबे (नाजा गुरु) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़े लाल पटेल, ग्राम प्रधान जीतापुर उपस्थित रहे।
लाइव प्रसारण के दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि धर्मेंद्र कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा मिंटू प्रजापति, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अश्वनी कुमार, जेई एमआई विनोद कुमार तथा बीओपीआरडी शुभम मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विषय वस्तु विशेषज्ञ जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन की बुवाई के समय मिलने वाली यह राशि किसानों को बीज, खाद एवं अन्य कृषि कार्यों में आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे खेती की लागत कम करने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर तकनीकी सहायक जिलाजीत यादव, जोखन राम, अनिल कुमार वर्मा, बीटीएम बलविंदर कुमार सिंह, एटीएम जयप्रकाश पटेल, ग्राम प्रधान सेवा लाल यादव (नरहरपुर), ग्राम प्रधान दुबेपुर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कपिल यादव, कृष्ण कुमार मिश्रा, धीरज उपाध्याय समेत क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मिलने वाली सहायता राशि खेती-किसानी के कार्यों में काफी उपयोगी सिद्ध होती है।
कार्यक्रम का समापन किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी देने तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने के साथ हुआ।














