रामपुर में एसआईआर अभियान का एसडीएम ने किया निरीक्षण, जनगणना प्रशिक्षण का भी लिया जायजा

0
88

रामपुर में एसआईआर अभियान का एसडीएम ने किया निरीक्षण, जनगणना प्रशिक्षण का भी लिया जायजा

रिपोर्ट-दीपक शुक्ला

रामपुर, जौनपुर। नगर पंचायत रामपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में शनिवार को विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-2026) के तहत उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं अजय कुमार उपाध्याय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की और अभियान की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के संबंध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्धारित प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संचालित किया जाए। पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के साथ ही सूची में दर्ज त्रुटियों को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि नागरिकों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया के संबंध में सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।

इसके बाद एसडीएम ने कंपोजिट विद्यालय परिसर में चल रहे जनगणना-2027 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं और संबंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण का उद्देश्य मतदाता पुनरीक्षण अभियान और जनगणना से जुड़े कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना रहा।

इस अवसर पर नगर पंचायत रामपुर के अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह, वरिष्ठ लिपिक मनीष कुमार मिश्रा, लेखपाल विपिन यादव, लेखपाल रतन बहादुर यादव सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here