सिधवन के लाल राम कुमार मिश्र बिहार पीसीएस में एसडीएम पद पर चयनित, जौनपुर का बढ़ाया मान

0
108

सिधवन के लाल राम कुमार मिश्र बिहार पीसीएस में एसडीएम पद पर चयनित, जौनपुर का बढ़ाया मान

जौनपुर। विकास खंड रामपुर की ग्राम सभा सिधवन के निवासी राम कुमार मिश्र ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एसडीएम (उप जिलाधिकारी) पद पर चयनित होकर जनपद जौनपुर का मान बढ़ाया है। उनके चयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई तथा परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां दीं।

राम कुमार मिश्र, श्री रामाशंकर मिश्र के पुत्र हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर अध्ययन के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।

राम कुमार के बड़े पिता दयाशंकर मिश्र उर्फ नन्हेलाल मिश्र ने बताया कि उन्होंने अपने बड़े भाई रुद्रेश मिश्र (सीजीपीसीएस अधिकारी) के पदचिह्नों पर चलते हुए अनुशासित तैयारी और अथक मेहनत के माध्यम से यह मुकाम प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि परिवार को राम कुमार की इस उपलब्धि पर गर्व है और यह पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।

ग्राम सभा सिधवन सहित आसपास के गांवों में उनके चयन को लेकर उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के शिक्षकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने राम कुमार मिश्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ग्रामीणों का कहना है कि साधारण परिवार से निकलकर प्रशासनिक सेवा जैसे प्रतिष्ठित पद पर चयनित होना युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। राम कुमार मिश्र की सफलता यह संदेश देती है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

राम कुमार मिश्र की यह उपलब्धि निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी तथा जौनपुर जनपद का गौरव बढ़ाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here