हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी और डंडा बरामद

0
84

हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी और डंडा बरामद

सरपतहां (जौनपुर)। सरपतहां थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोहे की कुल्हाड़ी और एक लकड़ी का डंडा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर वांछित एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सरपतहां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 302/26 से संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र पुत्र चौथीराम, शीला पत्नी महेन्द्र तथा रजनीश पुत्र महेन्द्र, सभी निवासी मनवल, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 109(1), 115(2), 352 व 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय चालान किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंजय यादव, कांस्टेबल नितीश कुमार, रिजर्व कांस्टेबल शिवम कुशवाहा तथा रिजर्व महिला कांस्टेबल शाहिनी शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here