कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का गौरीशंकर रिकेवीपुर में हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन

0
25

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का गौरीशंकर रिकेवीपुर में हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन

रामपुर (जौनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता श्री आशीष पटेल का सोमवार को जौनपुर जनपद के रामपुर विकास खंड अंतर्गत गौरीशंकर रिकेवीपुर में अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पटेल एवं जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. आशीष पटेल, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र पटेल, संजू श्रीवास्तव, मनोज पटेल, राजेश तिवारी, मुन्ना, जगरनाथ सेठ, संजय पटेल, काशी सेठ, केदार गौतम, किशन सेठ, सक्षम पटेल, बृजेश मौर्य, सौर्य पटेल, श्रेयांश सिंह, चिरंजीव गौतम, शिवम सिंह एवं विजय बहादुर गौतम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर कैबिनेट मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री आशीष पटेल के नेतृत्व में अपना दल (एस) संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है तथा प्रदेश सरकार जनहित एवं विकास के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। मंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने उनका आत्मीय स्वागत कर सम्मान व्यक्त किया।

बताया गया कि कैबिनेट मंत्री श्री आशीष पटेल अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष श्री लालबहादुर पटेल की दादी जी की तेरहवीं में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके पैतृक आवास बसीरपुर जा रहे थे। इसी दौरान गौरीशंकर रिकेवीपुर में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में संगठन के प्रति उत्साह, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। स्वागत समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here