जन चौपाल के जरिए गांव-गांव लोगों को पार्टी से जोड़ें कार्यकर्ता : हौशीला प्रसाद पटेल

0
40

जन चौपाल के जरिए गांव-गांव लोगों को पार्टी से जोड़ें कार्यकर्ता : हौशीला प्रसाद पटेल

मड़ियाहूं। इटाये बाजार स्थित अर्श पब्लिक स्कूल में सोमवार को अपना दल (एस) जफराबाद विधानसभा की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य वक्ता विधानसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव विधि मंच हौशीला प्रसाद पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जन चौपाल लगाकर आम लोगों से संवाद करें। पार्टी की नीतियों और विचारधारा से लोगों को जोड़ते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाए। इस दौरान उन्होंने सुमन सरोज को पार्टी की सदस्यता दिलाई और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है।

जिला पंचायत सदस्य राकेश पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। उन्होंने बहन अनुप्रिया पटेल के विचारों एवं पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रवि पटेल ने की। उन्होंने कहा कि आगामी एक माह में संगठन को और मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। संचालन जिला महासचिव अनिल पटेल ने किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश पासी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल, जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच राजेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेश पटेल, चंद्रभान पटेल, नीरज पटेल, रीना पटेल, सुमन सरोज, राहुल पटेल, सोनू पटेल, पवन कुमार, राजबहादुर पटेल, साहबलाल पटेल, सचिन प्रजापति, अच्छेलाल माली, कार्तिकेय, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here