एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

0
94

एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

सुरेरी (जौनपुर)। सुरेरी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एनडीपीएस एक्ट से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के निर्देशन में सुरेरी पुलिस टीम ने बुधवार 16 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस ने आशीष कुमार यादव (33) पुत्र स्व. भानू प्रताप यादव, निवासी इस्मैला, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना सुरेरी में मु0अ0सं0 50/26, धारा 318(4) बीएनएस एवं 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामाशीष यादव, हेड कांस्टेबल अनवार अहमद, कांस्टेबल रामारंजन यादव एवं महिला कांस्टेबल सविता रावत शामिल रहीं। पुलिस ने आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here