हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

0
55

हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

बरसठी (जौनपुर)। अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना बरसठी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 368/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस में वांछित अभियुक्त विवेक कुमार गौतम पुत्र अशोक कुमार गौतम, निवासी ग्राम बड़ेरी, थाना बरसठी, को मुखबिर की सूचना पर बड़ेरी नहर के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए चालान कर दिया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार बिंद तथा नील रतन सिंह यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here