गौ, गंगा और सनातन धर्म की रक्षा हेतु जनजागरण का संदेश लेकर निकली शंकराचार्य जी की संकल्प यात्रा का रामपुर में भव्य स्वागत

0
9

गौ, गंगा और सनातन धर्म की रक्षा हेतु जनजागरण का संदेश लेकर निकली शंकराचार्य जी की संकल्प यात्रा का रामपुर में भव्य स्वागत

सिधवन चौराहे पर श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद

जौनपुर। गौ माता, मां गंगा और सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से जन-जन को जागरूक करने के लिए निकली जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की संकल्प यात्रा का गुरुवार को जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित सिधवन चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया।

भदोही नेशनल हाईवे मार्ग से गुजर रही इस यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं धर्म प्रेमी उपस्थित रहे। जैसे ही शंकराचार्य जी का काफिला सिधवन चौराहे पर पहुंचा, भक्तों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस दौरान शंकराचार्य जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गौवंश की रक्षा करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गौ, गंगा और सनातन संस्कृति भारतीय सभ्यता की आत्मा हैं, जिनकी रक्षा और सम्मान के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से धर्म, संस्कृति और भारतीय परंपराओं के संरक्षण हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

यात्रा में शामिल संतों और अनुयायियों ने “गोवंश की रक्षा हमारा संकल्प” का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया। श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया। यात्रा के स्वागत में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और धार्मिक उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here