Jaunpur News : राजस्व एवं पुलिस टीम ने बंजर भूमि से हटवाया अवैध अतिक्रमण, शौचालय कराया ध्वस्त

0
18

राजस्व एवं पुलिस टीम ने बंजर भूमि से हटवाया अवैध अतिक्रमण, शौचालय कराया ध्वस्त

रिपोर्टर दीपक शुक्ला

केराकत, जौनपुर। तहसील केराकत क्षेत्र के ग्राम खठहरा में सरकारी बंजर भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटवा दिया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी केराकत के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम खठहरा स्थित गाटा संख्या 135, रकबा 0.045 हेक्टेयर, जो राजस्व अभिलेखों में बंजर खाते की भूमि के रूप में दर्ज है, पर लालजीत यादव द्वारा अवैध रूप से शौचालय का निर्माण करा लिया गया था। मामले की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग द्वारा जांच कराई गई, जिसमें सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई।

इसके बाद उपजिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार भारती के निर्देशन में नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह राजस्व एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से निर्मित शौचालय को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहा।

उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक एवं राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here