गैर जमानती वारंट का अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
रामपुर, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रमेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बुधवार को माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए दशरथ सिंह पुत्र लालताबहादुर सिंह, निवासी ग्राम पटी जमालापुर, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा, कांस्टेबल नवीन राय तथा कांस्टेबल चन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के तामील एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।














