अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर

0
4

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 38 वर्षीय प्रतीक यादव को सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अभी तक मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए शव को भेज दिया गया है।

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र थे। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समर्थक और नेता सिविल अस्पताल पहुंचने लगे।

प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here