टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया मदद का भरोसा
मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर। क्षेत्र के गाँव बनकट पवांरा में टीचर्स सेल्फ केयर टीम जौनपुर एवं मुंगरा बादशाहपुर इकाई के पदाधिकारियों ने दिनाँक 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को प्राथमिक विद्यालय अमोध में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत रहे स्वर्गीय विजय बहादुर पाल के पैतृक निवास बनकट पवांरा मुंगरा बादशाहपुर में स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों और उपस्थित शिक्षकों और उनकी पत्नी मनभावती देवी तथा उनके बच्चों ने दिवंगत शिक्षक विजय बहादुर पाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री विवेकानंद जी एवं जिला अध्यक्ष जौनपुर श्री अरविंद कुमार यादव ने उनकी पत्नी को समूह की ओर से जल्द मदद का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए उसे प्रदेश टीम को भेजा गया। इस अवसर पर टीम के प्रदेश अध्यक्ष श्री विवेकानंद, अरविन्द कुमार यादव जिला संयोजक एवं अध्यक्ष जौनपुर, श्री राधेश्याम गौतम जिला सह संयोजक, आशीष लोहिया जिला सह संयोजक, अनिल गौतम जिला सह संयोजक,उमेश राव जिला सह संयोजक, एवं ब्लाक मुंगरा बादशाहपुर के सहयोगी शिक्षक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा ब्लाक संयोजक, फूलचंद सरोज, धीरेन्द्र कुमार सरोज, विजय प्रताप, विजय कुमार कनौजिया, गिरीश कुमार शर्मा, शिवलाल सरोज, रविकारस, हिमकर पाण्डेय, पृथ्वी पाल, अनिल कुमार विश्वकर्मा, शैलेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे। गैर तलव है कि ब्रेन स्ट्रोक के कारण निधन हो गया था। टीचर्स सेल्फ केयर समिति बेसिक, माध्यमिक उच्च शिक्षा के शिक्षकों कर्मचारियों और अधिकारियों का टीचर्स सेल्फ केयर टीम का एक प्रादेशिक समूह है। जो अपने समूह के किसी भी सदस्य का असामयिक निधन होने पर उसके आश्रितों की सदस्यों द्वारा दी गई सहायता राशि के माध्यम से मदद करती है।














