रामपुर पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

0
22

रामपुर पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

रामपुर, जौनपुर। जनपद जौनपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभिन्न न्यायालयों से जारी वारंटों के अनुपालन में छह वारंटी अभियुक्तों को उनके-अपने निवास स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में भगेलू पुत्र कलेश्वर राम निवासी ग्राम सपही, हर्षित दुबे उर्फ निरहू पुत्र विनोद दुबे निवासी ग्राम धनुहा, कलाम पुत्र स्व. रोजन निवासी ग्राम भरसठ, असलम पुत्र स्व. रोजन निवासी ग्राम भरसठ, रीना देवी पत्नी ओमप्रकाश तथा सोना देवी पत्नी कमलेश निवासी ग्राम धनन्जयपुर शामिल हैं।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार सक्रिय है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

इस अभियान को सफल बनाने में उपनिरीक्षक मंहगू यादव, उपनिरीक्षक मो. इस्लाम, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार सिंह, विजय यादव, विनोद प्रजापति, राजा कुमार, सोनू यादव, अनुराग कुमार, महिला कांस्टेबल शशिकला तथा महिला कांस्टेबल क्षमां त्रिपाठी (Kshma Tripathi) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अपराध नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपराधियों में भी सख्त संदेश गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here