दंगा भड़काने, सरकारी कार्य में बाधा और जानलेवा हमले के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार
लाइन बाजार पुलिस ने वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, विभिन्न धाराओं में दर्ज था मुकदमा
जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लाइन बाजार पुलिस ने दंगा भड़काने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न आरोपों में वांछित आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में लाइन बाजार पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारियां थाना लाइन बाजार में पंजीकृत मु0अ0सं0-379/2026 से संबंधित हैं। मामले में धारा 110, 324(4), 224, 225, 190, 191(2), 191(3), 189(2), 189(3), 126(2), 132, 221(1), 121(1), 115(2), 351(3), 352, 285 बीएनएस तथा 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। विवेचना के दौरान धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी रसैना, राहुल यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवासी तिवारीपुर, प्रियांशु यादव पुत्र भारत यादव निवासी कुद्दूपुर श्रीनगर, पतिराम यादव पुत्र जयराम यादव निवासी कुद्दूपुर, प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शनि सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी कादीपुर, लल्लन सोनकर पुत्र मुंशी सोनकर निवासी रंजीतपुर, अमित मौर्या उर्फ नाटे पुत्र कन्हैयालाल मौर्या निवासी पचोखर तथा हरेराम यादव पुत्र जयराम यादव निवासी रंजीतपुर शामिल हैं। सभी आरोपी थाना लाइन बाजार क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार मामले में वांछित इन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई और सभी को माननीय न्यायालय में चालान किया गया।
15 सदस्यीय पुलिस टीम ने की कार्रवाई
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह, निरीक्षक विजय शंकर यादव, हेड कांस्टेबल अमलेश सिंह, अवधेश सिंह, अंजनी सिंह, उमेश यादव, राजेश सिंह सेंगर, अनिल सिंह, औरंगजेब, कमलेश कुमार, रिजर्व कांस्टेबल गौड़ गोपाल संतोष, अहमद खाँ, दीपक सिंह तथा रिजर्व आरक्षी हरिकेश गौतम और रजनीश सिंह शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है।














