मड़ियाहूं की जारा फारूकी बनीं पायलट
अमेरिका से प्रशिक्षण पूरा कर लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत
मड़ियाहूं/जौनपुर। मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल और कमाल फारूकी की बेटी जारा फारूकी ने पायलट बनकर परिवार के साथ-साथ मड़ियाहूं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमेरिका में हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद स्वदेश लौटने पर जारा फारूकी का परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
जारा के घर पहुंचते ही खुशी का माहौल बन गया। परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जारा की इस उपलब्धि को लेकर परिवार में खासा उत्साह और गर्व का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि जारा फारूकी ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है। लोगों ने उम्मीद जताई कि जारा भविष्य में अपने क्षेत्र और देश का नाम और भी ऊंचा करेंगी।














