वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी टेलर गिरफ्तार

0
137

वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी टेलर गिरफ्तार

बरसठी। थाना क्षेत्र के बरसठी बाजार में नाबालिग किशोरी के साथ कथित अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टेलर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान घनापुर गांव निवासी शौकत अली (65) पुत्र स्व. वाजिद अली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, किशोरी बरसठी बाजार स्थित जरौटा रोड पर शौकत अली की सिलाई की दुकान पर कपड़ा सिलाने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शौकत अली को गिरफ्तार कर लिया। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद सोमवार को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here