मानवाधिकार सहायता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने थाना रामपुर में की शिष्टाचार भेंट, मानवाधिकार संरक्षण पर हुई चर्चा

0
31

मानवाधिकार सहायता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने थाना रामपुर में की शिष्टाचार भेंट, मानवाधिकार संरक्षण पर हुई चर्चा

रामपुर (जौनपुर)। मानवाधिकार सहायता संघ, जिला इकाई जौनपुर के जिला प्रमुख डॉ. राजमणि पाण्डेय के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने थाना रामपुर, जौनपुर पहुंचकर थानाध्यक्ष रमेश कुमार से शिष्टाचार भेंट की।और संघ का स्मृतिचिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किए इस दौरान मानवाधिकार संरक्षण, पुलिस-जन सहयोग तथा सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला प्रमुख डॉ. राजमणि पाण्डेय ने संगठन द्वारा मानवाधिकार संरक्षण एवं जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने और समाज में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस एवं सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

बैठक में मानवाधिकार हनन की घटनाओं की रोकथाम, महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा साइबर अपराध के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।

अंत में प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष रमेश कुमार जी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दीपक पाण्डेय, कृष्ण कुमार तिवारी, दयाशंकर गौतम , विकाश मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार यादव (पत्रकार) सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here