ससुर-बहू के अवैध संबंधों से टूटा परिवार, बेटे ने पिता और पत्नी को मारी गोली

0
30

ससुर-बहू के अवैध संबंधों से टूटा परिवार, बेटे ने पिता और पत्नी को मारी गोली

बुलंदशहर।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक पिता और बहू के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे, जिससे परिवार में लगातार तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी मोबीन ने रविवार को अपने पिता रियाजुद्दीन (50) और पत्नी सना (21) को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मोबीन और सना का निकाह करीब सात महीने पहले हुआ था। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद घर का माहौल बदलने लगा। आरोप है कि इसी दौरान ससुर रियाजुद्दीन और बहू सना के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। अक्टूबर 2025 में परिवार के कुछ लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद घर में विवाद और कलह बढ़ती चली गई।

बताया जा रहा है कि इस रिश्ते को लेकर मोबीन मानसिक तनाव में रहने लगा था। परिवार में आए दिन झगड़े होते थे और कई बार समझौते की कोशिश भी की गई, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को दोनों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट, वॉयस मैसेज और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

घटना वाले दिन भी घर में विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आकर मोबीन ने लाइसेंसी पिस्टल से अपने पिता और पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है और सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस दोहरे हत्याकांड ने एक बार फिर पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव में लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here