मड़ियाहूं विधानसभा में डॉ. अनित सिंह का जनसंपर्क अभियान
मड़ियाहूं। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता डॉ. अनित सिंह ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क एवं डोर-टू-डोर अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। डॉ. अनित सिंह ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों से चर्चा की और कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विजन के बारे में जानकारी दी। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।














