ठाठर गोदामघाट पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न

0
30

ठाठर गोदामघाट पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न

15.50 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगा आवागमन में बड़ा लाभ

जौनपुर।
रामपुर विकास खंड क्षेत्र के ठाठर स्थित गोदामघाट पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास मंगलवार को मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल तथा अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत संपन्न कराया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ उपस्थित रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि ठाठर गोदामघाट पुल निर्माण लंबे समय से क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांग रही है। पुल बनने के बाद क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानी समाप्त होगी तथा छात्रों, किसानों, व्यापारियों और मरीजों को सुरक्षित एवं सुगम रास्ता उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इस दौरान अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने कहा कि पुल निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। ग्रामीण अंचल के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मौजूद डी.पी.एम. गुप्ता ने पुल निर्माण परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस पुल के निर्माण के लिए लगभग 15.50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूरा कराया जाएगा तथा अगले दो वर्षों में पुल के तैयार होने की संभावना है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास पाल, शिवशंकर गुप्ता, रवि गुप्ता, संतोष जायसवाल, राजनाथ पटेल, उदय प्रताप पटेल, डॉ. ज्ञानप्रकाश सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज, डॉ. सुनीता वर्मा, बचाऊ पटेल, ग्राम प्रधान संजय गौतम, राजू दुनिया, पूर्व प्रधान प्रदीप पटेल, बबलू पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, राजेश सिंह, राजेंद्र पटेल, राम उजागिर मौर्या, मुन्ना मिश्रा, योगेंद्र पटेल, प्रधान शेरा पटेल, प्रधान तूफानी पटेल, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पटेल, रिंकू पटेल, सभाजीत पटेल, संजू पटेल, रोशनी सरोज, प्रधान विपिन सिंह, कमलेश सिंह प्रधान, अजय सिंह, रंगीले यादव, रमेश मौर्या, कन्हैया पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here