अपना दल (एस) जफराबाद विधानसभा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर

0
77

अपना दल (एस) जफराबाद विधानसभा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर

2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा, 17 अक्टूबर को प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील

रामनगर (जौनपुर)। मड़ियाहूँ तहसील क्षेत्र के इटाये बाजार स्थित अर्श इंटर कॉलेज में अपना दल (एस) जफराबाद विधानसभा की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर तक विस्तार करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही 17 अक्टूबर 2026 को प्रतापगढ़ में आयोजित डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि जफराबाद विधानसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव हौसिला प्रसाद पटेल ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ संगठन विस्तार में जुटने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से लग जाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचने की अपील भी की।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव, युवा मंच उदय प्रताप पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव में जनचौपाल लगाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। उन्होंने अपील की कि जिस गांव से कार्यकर्ता बसों के माध्यम से प्रतापगढ़ जाएंगे, वहां जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

जिला पंचायत सदस्य राकेश पटेल ने बहन अनुप्रिया पटेल के विचारों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नए लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं, जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने कार्यकर्ताओं से प्रतापगढ़ के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता रवि पटेल ने की, जबकि संचालन जितेंद्र पटेल ने किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पटेल, अनिल पटेल, सरोजा पटेल, राहुल पटेल, सोनू पटेल, राजबहादुर पटेल, रवि वर्मा, वीरेंद्र पटेल, कार्तिकेय विश्वकर्मा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here