मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
मड़ियाहूं (जौनपुर)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन किया। सपा के भावी प्रत्याशी विभूति नारायण पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए और हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।

प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी की छात्र सभा, महिला सभा, यूथ ब्रिगेड और समाजवादी युवजन सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर वे अपनी आपत्तियां लोकतांत्रिक तरीके से सामने रख रहे हैं।

इस दौरान सपा भावी प्रत्याशी विभूति नारायण पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।














