अपना दल (एस) मछलीशहर विधानसभा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा

0
60

अपना दल (एस) मछलीशहर विधानसभा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा

बरसठी (जौनपुर)। विधानसभा मछलीशहर क्षेत्र के ग्राम सभा बरसठी के नरहरपुर में अपना दल (एस) की मासिक बैठक जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री पवन दुबे के आवास पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव श्री दिव्यांशु पटेल (दीपू) उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि श्री दिव्यांशु पटेल (दीपू) की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं, आपसी तालमेल और मजबूत एकता में निहित है। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक के अंत में जिला महासचिव श्री नितेश पाठक ने बैठक को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एकता, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

“संगठन ही शक्ति, एकता ही विजय!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here