केजेएस सीमेंट की सिधवन में नई टोलिंग यूनिट शुरू, पूर्वांचल और बिहार में बढ़ेगी आपूर्ति

0
176

केजेएस सीमेंट की सिधवन में नई टोलिंग यूनिट शुरू, पूर्वांचल और बिहार में बढ़ेगी आपूर्ति

जौनपुर। केजेएस सीमेंट (इंडिया) लिमिटेड ने जौनपुर जिले के सिधवन में बुखारा पैलेस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से नई टोलिंग यूनिट का शुभारंभ किया। इस यूनिट के शुरू होने से पूर्वांचल और बिहार के प्रमुख बाजारों में सीमेंट की आपूर्ति बढ़ाने के साथ वितरण नेटवर्क को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

नई टोलिंग यूनिट का उद्घाटन केजेएस सीमेंट के चीफ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर (सीएसएमओ) जलज श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर कंपनी और बुखारा पैलेस प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी, पूर्वांचल एवं बिहार के सेल्स प्रमोटर्स तथा चैनल पार्टनर्स मौजूद रहे।

कंपनी के अनुसार, नई यूनिट के संचालन से क्षेत्र में सीमेंट की उपलब्धता बेहतर होगी और आपूर्ति एवं डिस्पैच व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। इससे डीलर्स और चैनल पार्टनर्स के साथ कंपनी का जुड़ाव मजबूत होने के साथ ही निर्माण क्षेत्र की बढ़ती मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी।

कंपनी की यह पहल बाजार विस्तार और परिचालन क्षमता को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। केजेएस सीमेंट के चेयरमैन पवन अहलूवालिया के विजन के अनुरूप कंपनी ने वर्ष 2030 तक अपनी सीमेंट उत्पादन क्षमता को 10 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमएमटीपीए) तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। नलिन खेतान, शिवांगिनी अहलूवालिया एवं मेधा खेतान के मार्गदर्शन और नेतृत्व में कंपनी उत्पादन एवं आपूर्ति क्षमताओं को सुदृढ़ करने तथा नए बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

सिधवन में नई टोलिंग यूनिट की शुरुआत को इसी विस्तार योजना की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। इससे पूर्वांचल और बिहार में कंपनी के वितरण नेटवर्क को मजबूती मिलने तथा क्षेत्र की निर्माण एवं आधारभूत संरचना संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में केजेएस सीमेंट के स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश) फैसल इकबाल, जोनल हेड (उत्तर प्रदेश-1) सुधीर उपाध्याय, मलय चतुर्वेदी, संदीप त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here