निष्कासित निविदाकर्मी से विद्युत कार्य न कराने की अपील

0
42

निष्कासित निविदाकर्मी से विद्युत कार्य न कराने की अपील

रामपुर (जौनपुर)। विद्युत वितरण उपखंड रामपुर के उपखंड अधिकारी मुरलीधर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण सूचना दी है।

विज्ञप्ति के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र रामपुर पर तैनात निविदाकर्मी अभिमन्यु कुमार (करन) पुत्र बाकेलाल, निवासी ग्राम पट्टी जिया राय, पोस्ट मारीकपुर, थाना सुरेरी, जौनपुर को विभाग द्वारा निष्कासित कर दिया गया है।

उपखंड अधिकारी ने क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि उक्त व्यक्ति से किसी भी प्रकार का विद्युत संबंधी कार्य न कराएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निष्कासित किए जा चुके उक्त निविदाकर्मी को विद्युत संबंधी किसी भी कार्य के लिए अधिकृत न समझा जाए।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत संबंधी कार्यों के लिए केवल विभाग द्वारा अधिकृत कर्मचारियों एवं अधिकारियों से ही संपर्क करें। साथ ही किसी अनधिकृत व्यक्ति को विभागीय कर्मचारी समझकर विद्युत कार्य न सौंपें।

— विद्युत वितरण उपखंड, रामपुर, जौनपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here