मछलीशहर पुलिस ने जुआ खेलते आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार, 43,300 रुपये व ताश की गड्डी बरामद
मछलीशहर, जौनपुर। मछलीशहर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम परसुपुर स्थित पुराने ईंट-भट्ठे के पास छापेमारी कर जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ताश के पत्तों के माध्यम से रुपये-पैसे की हार-जीत की बाजी लगा रहे थे।
पुलिस ने मौके से फड़ पर रखे 37,900 रुपये, 52 अदद ताश के पत्ते तथा आरोपियों की जामा तलाशी से 5,400 रुपये, यानी कुल 43,300 रुपये नकद बरामद किए। कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में मो. दानिश (32) निवासी बहादुरपुर थाना झूंसी, प्रयागराज, पृथ्वीलाल पटेल (40) निवासी चकोलिया थाना फूलपुर, प्रयागराज, शेष कुमार यादव (25) निवासी तेलियातारा थाना हंडिया, प्रयागराज, मुन्ना सिंह (50) निवासी शाहपुर थाना महेवाघाट, कौशाम्बी, सुनीत कुमार सिंह निवासी बरियारी थाना सरायइनायत, प्रयागराज, पारसनाथ (52) निवासी बराईपुर थाना सरायइनायत, प्रयागराज, विजय सिंह (36) निवासी बरईशिव थाना सोरांव, प्रयागराज तथा शिव बाबू (42) निवासी सोसो हेतापट्टी थाना थरवई, प्रयागराज शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में मो. दानिश के विरुद्ध वर्ष 2018 में झूंसी थाने में मारपीट, उपद्रव व धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज रहा है। वहीं विजय सिंह के विरुद्ध प्रयागराज और प्रतापगढ़ के विभिन्न थानों में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 305/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक शिव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शिव कुमार सिंह तथा कांस्टेबल नीरज यादव, शुभम सिंह, जैनुद्दीन, बृजेश जायसवाल, आलोक नाथ मौर्या, आलोक गुप्ता, उत्कर्ष रेंटा और इन्द्रजीत शामिल रहे।














