वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश सिंह के बड़े भ्राता अवधेश सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक
रामपुर (जौनपुर)। जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरा गांव निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री दिनेश सिंह के बड़े भ्राता श्री अवधेश सिंह (66 वर्ष) का शुक्रवार, 18 सितंबर को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि अवधेश सिंह का सामाजिक जीवन में लोगों से मधुर एवं आत्मीय संबंध रहा। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिजनों के अनुसार, उनके निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। गांव में भी उनके निधन को लेकर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि अवधेश सिंह सरल स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और लोगों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहते थे।
अंतिम संस्कार में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, रिश्तेदारों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है। लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।














