रामपुर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में पांच लोगों को किया गिरफ्तार
जौनपुर। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर थाना पुलिस ने शांति भंग की आशंका में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान संबंधित न्यायालय भेज दिया।
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी रामपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुरज तिवारी, विकास तिवारी, राजेश तिवारी, शत्रुघ्न तिवारी और प्रवीण तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी ग्राम दमदौरा, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर के निवासी हैं।
पुलिस ने पांचों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया।
इस कार्रवाई में रामपुर थाना पुलिस के उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा एवं कांस्टेबल विनीत राय सहित पुलिस टीम शामिल रही।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।














