मछलीशहर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
75

मछलीशहर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मछलीशहर (जौनपुर)। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मछलीशहर पुलिस ने बुधवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ बुधवार को खाखोपुर बाजार से मुकदमा अपराध संख्या 302/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त अब्दुर कादिर उर्फ सैफ (21) पुत्र मोहम्मद एकलाख उर्फ बाबू, निवासी सेखाना (अलवियाना), थाना मछलीशहर, जौनपुर को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के खिलाफ धारा 87 बीएनएस एवं धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण कराया और उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय जौनपुर भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी, कांस्टेबल श्यामू चौहान तथा महिला कांस्टेबल अनिता यादव शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here