टप्पेबाजी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 50 हजार रुपये बरामद
जौनपुर। खुटहन पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए कथित टप्पेबाजी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 50 हजार रुपये नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शेरपुर पुलिया के पास से अगस्त नोना पुत्र बरंडी नोना, निवासी नगवा नरायनपुर, थाना करौंदीकला, जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मु0अ0सं0 247/2026 और 248/2026, धारा 318(4)/317(2) बीएनएस, थाना खुटहन से संबंधित 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ जौनपुर के गौरा बादशाहपुर थाने में वर्ष 2021 में हत्या के प्रयास, लूट की तैयारी, अवैध हथियार तथा गिरोहबंद अधिनियम से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा खुटहन थाने में वर्ष 2026 के दो मुकदमे भी दर्ज बताए गए हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक कौशल सिंह, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र नारायण सिंह समेत कांस्टेबल सुरेन्द्र वर्मा, कुलदीप गोस्वामी, सोनू यादव, विजय शंकर यादव, सोनू निषाद और रंजीत यादव शामिल रहे।














