गैर जमानती वारंट के दो आरोपी गिरफ्तार, रामपुर पुलिस की कार्रवाई

0
22

गैर जमानती वारंट के दो आरोपी गिरफ्तार, रामपुर पुलिस की कार्रवाई

जौनपुर। जनपद जौनपुर के थाना रामपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रामपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट संख्या-82 के अनुपालन में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बीरबल पुत्र मुकुन्दी चौहान तथा छोटेलाल पुत्र जगनाथ चौहान निवासी ग्राम रामपुर पंडितान, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर शामिल हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था और वे काफी समय से वांछित चल रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने तथा फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बाबूराम बिन्द, हेड कांस्टेबल हरिगोविन्द दूबे तथा कांस्टेबल शरद मिश्र शामिल रहे, जिन्होंने सफलतापूर्वक कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि कानून से बचने का प्रयास करने वाले अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here