ऑपरेशन सिंदूर पर खुदौली ई.का. में दिया गया श्रद्धांजलि

0
32

ऑपरेशन सिंदूर पर खुदौली ई.का. में दिया गया श्रद्धांजलि

जौनपुर।खेतासराय सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में गुरुवार को 98 यूपी बटालियन एनसीसी जौनपुर के तत्वावधान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने देशभक्ति नारों और प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर जवानों के साहस व बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद कैडेटों, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य और बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, आलोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, अनुराग कुमार यादव, विकास कुमार पाल, एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव, फर्स्ट ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here